विज्ञान की किरणों को गांवों तक पहुंचाने पर बल
जागरण संवाददाता, देवरिया : नगर के पुरवा-मेहड़ा सर एम विश्वेश्वरैया मेमोरियल संस्थान का चौथा वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन रविवार को विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों, वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शनी, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व चार्ट प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ विज्ञान संचारक हरदयाल सिंह होरा ने कहा कि प्रयोगशालाओं में आधुनिक ज्ञान, विज्ञान की किरणें विकसित हो गई हैं, लेकिन वे गांवों तक नहीं पहुंची हैं। एके वैज्ञानिक संस्थान इन तरंगों को गांवों तक ले जाने में सहायक होंगे।
अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य इंद्रकुमार दीक्षित ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें उचित अवसर एवं संसाधन देने की जरूरत है। विज्ञान शिक्षक कृष्ण मुरारी पांडेय ने विज्ञान शिक्षण को सुरूचिपूर्ण बनाने पर बल दिया। प्रधानाध्यापक उपेंद्र उपाध्याय ने बढ़ते हुए बस्ते के बोझ की चर्चा की। डा. कमलेश यादव ने शिक्षण प्रक्रिया में आधुनिक वैज्ञानिक यंत्रों के प्रयोग की आवश्यकता बताते हुए प्रयोगशाला को सक्रिय बनाने पर बल दिया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अनिल कुमार त्रिपाठी ने अंधविश्वासों को दूर कर वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर बल दिया। निदेशक ई.सुरेंद्र यादव ने प्रतिभा को चिह्नित कर उन्हें उचित संसाधन व अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया।
कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में प्रियंका, लालबाबू, प्रियांशु जायसवाल, आंचल, प्रीति, नेहा, चंदन रंजू, हिमांशु, बबलू, गरिमा त्रिपाठी, शाहिद हुसेन, अतुल, कुंदन, अभिषेक, गुंजा, सुमित, नितेश, ओंकार को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रियंका सिंह, गोल्डेन मणि, सीमा मणि, रीना मणि, रेनू यादव, प्रतिभा कुशवाहा, धनेष यादव, संजय यादव, कन्हैया लाल, मुन्ना यादव, जयप्रकाश राव, नीरज कुमार सिंह, प्रभु यादव, शमसुद्दीन अंसारी, महेश यादव, पूर्व प्रधानाचार्य आघ प्रसाद शुक्ल, महंथ परमात्मा दास, प्रधानाचार्य विनोद यादव, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।