आप के अरुण करोड़पति
जागरण संवाददाता,देवरिया : सेवानिवृत्त जज व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरुण त्रिपाठी संपत्ति के मामले में करोड़पति हैं। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में श्री त्रिपाठी व उनके परिजनों की चल-अचल संपत्ति करोड़ों में है। कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक व एलएलबी की डिग्री हासिल करने वाले श्री त्रिपाठी के पास एक वाहन है, जबकि उनकी पत्नी तीन सौ ग्राम सोने के आभूषण की मालकिन हैं।
बरखा के पास तेरह लाख के स्वर्ण आभूषण
लोकसभा चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमा रहीं किन्नर बरखा के पास तेरह लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण हैं। उन्होंने एक स्कार्पियो भी खरीदी है। अचल संपत्ति के रूप में बरखा के नाम कोई भूमि नहीं है। उनके पास दो लाख रुपये नगद हैं। कुशीनगर जिले की मूल निवासी बरखा गोरखपुर शहर में निवास करती हैं। उनके पास गोरखपुर की वोटर आईडी है। बरखा की शैक्षिक योग्यता साक्षर है।
सुभाष की पत्नी लखपति
समाजवादी समाज पार्टी के प्रत्याशी सुभाष यादव की पत्नी संपत्ति के मामले में पति पर भारी हैं। सुभाष की पत्नी के पास नगद आठ हजार रुपये व एक लाख बीस हजार के स्वर्ण आभूषण हैं, जबकि सुभाष के पास महज पांच हजार रुपये नगद है।