सशक्त भारत के लिए भाजपा जरूरी : नरेंद्र
By Edited By: Published: Sat, 12 Apr 2014 10:14 PM (IST)Updated: Sat, 12 Apr 2014 10:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, देवरिया : भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयोजक नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेसमुक्त व सशक्त भारत के लिए केंद्र में भाजपा का आना जरूरी है। अब कांग्रेस व सपा की पोल खुल गई है। श्री सिंह शनिवार को भीखमपुर रोड स्थित भाजपा के लोकसभा चुनाव के केंद्रीय कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सपा में कितने मुख्यमंत्री हैं, इसका पता नहीं है। जुबान से उन्माद फैला कर वोटों का धु्रवीकरण करने का काम किया जा रहा है। वहीं यूपीए सरकार का रिमोट से चलने का भी खुलासा हो गया है। मजहब के नाम पर आरक्षण देना भाजपा को मंजूर नहीं है। पिछड़ों का कोटा काट कर धर्म गुरु या किसी विशेष मजहबी को आरक्षण देना यह अन्याय है। उन्होंने कहा कि पूर्वी उप्र में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें