चार दिवसीय ग्रामोदय मेला आज से
जागरण संवाददाता, चित्रकूट: एकात्म मानववाद के प्रेणता पं0 दीनदयाल उपाध्याय एवं राष्ट्रऋषि नानाजी देशम
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 09:35 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 09:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चित्रकूट: एकात्म मानववाद के प्रेणता पं0 दीनदयाल उपाध्याय एवं राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित किये जाने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रामोदय मेला का शुभारम्भ 24 फरवरी को प्रात: 10 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में बिहार के राज्यपाल रामनाथ को¨वद, दीनदयाल शोध संस्थान के संरक्षक मदनदास देवी, भारत सरकार के समाज कल्याण मंत्री थावर चन्द्र गहलोत, मध्यप्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सतना के सांसद गणेश ¨सह व दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष वीरेन्द्रजीत ¨सह मुख्य रूप से सम्मिलित होगें। यह जानकारी दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव अतुल जैन एवं संगठन सचिव अभय महाजन ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें