सामान्य ज्ञान परीक्षा खोलेगी बच्चों के उच्च शिक्षा का मार्ग
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद को प्रदेश के घर घर
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद को प्रदेश के घर घर पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के रुप में मना रही है। जिसके तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 20 अगस्त को किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को चित्रकूट इंटर कालेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय शिक्षा समिति की बैठक हुई।
प्रतियोगिता के जिला संयोजक डा. रणवीर ¨सह चौहान ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के मौके पर भाजपा 2017 को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। जिसमें उपाध्याय जी के अंत्योदय व एकात्म मानववाद को प्रदेश में घर-घर पहुंचना है। उनके जीवन दर्शन, समाज के लिए योगदान और उपलब्धियों को बच्चें भी जाने इसके लिए सामान्य ज्ञान की लिखित प्रतियोगिता हो रही है। यह प्रतियोगिता 20 अगस्त को पूरे प्रदेश में एक साथ होगी। जिसमें कक्षा नौ व दस में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं ही भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 10 हजार प्रतिभागियों का लक्ष्य रखा गया है। प्रतिभागियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन, समाज के लिए योगदान और उपलब्धियों पर आधारित एक बुकलेट छपवाई जा रही है। ताकि दीनदयाल उपाध्याय की शिक्षाएं और दर्शन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक और युवाओं तक पहुंचाया जाए सके।
क्षेत्रीय संयोजक ओम बिहारी भार्गव ने बताया कि परीक्षा के फार्म प्रत्येक विद्यालय में उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रतियोगिता के बाद प्रदेश स्तर पर मेरिट बनेगी। जिसमें स्थान पाने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार, प्रमाण पत्र व छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से सहयोग मांगा गया है। बैठक में भाजपा लोकसभा पालक रामरतन प्रजापति, चंद्रप्रकाश खरे, बाबूलाल पटेल, पंकज अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, तेज प्रताप ¨सह, शक्ति प्रताप ¨सह, कुंवर प्रताप ¨सह, श्रवण पटेल व विनोद पांडेय आदि मौजूद रहें।