मंत्री स्वतंत्र देव आज करेंगे संतों का सम्मान
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : प्रदेश सरकार के परिवहन, प्रोटोकाल, उर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : प्रदेश सरकार के परिवहन, प्रोटोकाल, उर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव ¨सह जिले की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मंत्रणा करेंगे। राज्यमंत्री धर्मनगरी के संत महंतों का सम्मान करने आ रहे हैं।
जिला प्रोटोकाल अधिकारी नरेंद्र बहादुर ¨सह ने बताया कि मंत्री स्वतंत्रदेव ¨सह सड़क मार्ग से जनपद आ रहे हैं। शुक्रवार की रात में वह जिला पहुंच जाएंगे और रात में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से मिलेंगे। फिर रात्रि विश्राम के बाद शनिवार की सुबह छह से सात बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। सात बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद ¨सह के आवास में होने वाले संतों के सम्मान समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम से लौटने के बाद निरीक्षण भवन में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से वार्ता होगी। उसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ भी उनकी बैठक होगी।