महिला कर्मचारियों ने मांगी पदोन्नति,एसीपी का लाभ
जागरण संवाददाता, चित्रकूट: मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियो
जागरण संवाददाता, चित्रकूट: मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने दस दिनों के भीतर पदोन्नति व वेतन भुगतान सहित कई समस्याओं के निस्तारण की मांग की। चेतावनी दिया कि समस्याएं हल न होने पर महिला कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।
मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की अध्यक्ष शांती श्रीवास्तव ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों को समय से वेतन भुगतान, महिला कर्मचारियों की पांच वर्ष से लंबित पदोन्नति पर विचार करने व लंबित चल रहे एसीपी का लाभ दिलाया जाय। साथ ही आशाओं के चयन को लेकर महिला कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है उसे बहाल किया जाय जबकि इस मामले में कर्मचारियों की कोई गलती नहीं है। दुर्गम क्षेत्रों में वैक्सीन लेकर आने जाने के लिए खर्च नहीं मिल रहा है। इसे सफल बनाने के लिए अलग अलग जगहों पर डिपो या व वैक्सीन वाहन भेजे जाएं। एक माह शेष रहते एक्सपायरी डेट की दवाएं महिला कर्मचारियों को दी जाती हैं। इस प्रकार की दवाएं व अन्य सामाग्री बिल्कुल न दी जाए। सभी महिला कर्मचारियों की जीपीएफ पास बुक व सर्विस बुक पूरी करवाई जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दस दिनों के अंदर उपरोक्त समस्याओं का समाधान हो जाना चाहिए। इस समय सीमा के भीतर समाधान न होने पर परेशान महिला कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। इस मौके पर मंत्री मीरा गुप्ता सहित कई कर्मचारी मौजूद रहीं।