आवास के लिये डीएम से लगाई गुहार
जागरण संवाददाता, चित्रकूट :आवास की समस्या को लेकर महिलाओं ने डीएम से गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि शास
जागरण संवाददाता, चित्रकूट :आवास की समस्या को लेकर महिलाओं ने डीएम से गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
सोमवार को मुख्यालय से सटे कसहाई गांव की रमकलिया, कविता, फूला, हीरामनी, रन्नू देवी, बुधुलिया, रन्नो, क्षितिया देवी, शकुंतला देवी, माया देवी व धिरजिया देवी आदि महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। पत्र में कहा कि मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रहने के लिए आवास भी नहीं है। कई बार आवेदन करने के बाद भी कालोनी उपलब्ध नहीं कराई गई। शासन से मिलने वाली योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा। जिससे परिवार के भरण-पोषण में दिक्कतें हो रही हैं।
आरोप लगाते हुए बताया कि कालोनी वितरण में भेदभाव हो रहा है। तमाम अपात्रों को कालोनियां उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि पात्र कालोनी पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। मांग किया कि जांच कराकर कार्यवाही की जाये और पात्रों को कालोनी उपलब्ध कराई जाए।