सपाईयों ने मनाई छोटे लोहिया की पुण्यतिथि
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : समाजवादी पार्टी के पुरोधा जनेश्वर मिश्र उर्फ छोटे लोहिया की पुण्यतिथि प
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : समाजवादी पार्टी के पुरोधा जनेश्वर मिश्र उर्फ छोटे लोहिया की पुण्यतिथि पर सपाईयों ने उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
रविवार को सपा जिला कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अध्यक्षता में छोटे लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित कर जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के जनेश्वर मिश्र केंद्र सरकार में मंत्री होने के बाद भी अपनी गाड़ी व बंगला नहीं बना सके। समाजवादी आंदोलन को उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर रखा था।
विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा हमेशा गरीबों, मजलूमों एवं नवजवानों की लड़ाई को तत्पर रहते थे। वर्ष 2010 में बसपा सरकार के खिलाफ बीमार होने के बाद भी वह धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसके दो दिन बाद उनका देहांत हो गया था। इस मौके पर मनोज सिंह यादव, ओपी यादव, उमाकान्त यादव, साहब लाल द्विवेदी, फूलचंद्र करवरिया, घनश्याम यादव, मो. लतीफ, पवन पटेल, सुराज खान, गोपीचंद्र यादव, रमेश यादव, उज्जवल गुप्ता व सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।