Move to Jagran APP

रैली के सफल आयोजन को कामतानाथ में मत्था टेका

चित्रकूट, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का जनपद में जोरदार स

By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 07:42 PM (IST)
रैली के सफल आयोजन को कामतानाथ में मत्था टेका

चित्रकूट, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का जनपद में जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी पदाधिकारियों से उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की रैली की तैयारियों पर चर्चा के साथ विधान सभा चुनाव को लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार पर जोर दिया।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मौर्या गुरुवार की देर रात धर्मनगरी पहुंचे थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला में रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार की सुबह कामदगिरि की परिक्रमा लगाई और कामतानाथ के दरबार में मत्था टेक प्रधानमंत्री की रैली के सफल आयोजन की कामना की। भगवान कामतानाथ के दर्शन कर लौटे प्रदेशाध्यक्ष का भाजपाइयों ने फूल माला से स्वागत किया। टिकट मांग रहे नेताओं में होड़ सी देखी गई। इस दौरान कुछ पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी संगठन, विधान सभा चुनाव व महोबा रैली को लेकर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि रैली में जनपद से अधिक से अधिक लोग पहुंचे और पहली बार बुंदेलखंड आ रहे प्रधानमंत्री का स्वागत करें। इसके बाद उनका काफिला महोबा के लिए रवाना हो गया।

इस मौके पर सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय, विधान सभा प्रभारी राजेश जायसवाल, राकेश नामदेव, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, आनंद शुक्ला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.