बुद्धि व ज्ञान में भारत विश्व गुरु
चित्रकूट, जागरण संवाददाता : प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के शान में जमकर कसीदे कसें। स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि भले ही तकनीकि में जापान, चीन और अमेरिका का नाम हो लेकिन पौरुष, बुद्धि व ज्ञान में भारत ही विश्व गुरु है।
विवि के 13 वें स्थापना दिवस पर युवा भाजपा नेता पंकज सिंह ने कहा कि इस विवि की परिकल्पना स्वामी जी की जो भी रही होगी। आज विश्व भर में भारत का नाम जो रोशन किया है निश्चित रुप से भारत में रहने वाला एक-एक व्यक्ति आप का ऋणी होगा। विश्व में तकनीक की आवश्यकता होती है तो पूरा विश्व चीन, जापान, कोरिया और अमेरिका की ओर देखता है लेकिन कहीं पर भी पौरुष, बुद्धि व ज्ञान की चर्चा होती है तो पूरा विश्व कहीं और नहीं भारत की ओर देखता है। विकलांगों के लिए कानून बनाने पर बल देते हुए कहा कि किसी को जाति सूचक शब्द बोल देने भर में बड़ी-बड़ी धाराएं लग जाती है और लोगों को जेल भी भेज दिया जाता है लेकिन विकलांगों का उपहास करने वालों के लिए कोई कानून नहीं है।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सभी को अपने पुत्र रुपी विवि के जन्मोत्सव की बधाई देते हुए विश्व विद्यालय के स्थापना के संस्करण सुनाएं। पंकज सिंह को विवि का बड़ा भाई बताते हुए कहा कि देश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी और अगला जन्मदिन यह विश्वविद्यालय केंद्रीय विवि के रुप में मनाएंगे ।
इस मौके पर कुलपति बी. पांडेय ने विवि के उपलब्धियों को सभी अतिथियों के समाने रखा। समारोह में भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी, पूर्व विधायक भैरो प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष जय विजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रंजना उपाध्याय, दिनेश तिवारी, आनंद सिंह, पंकज अग्रवाल, राजेश जायसवाल, रामदयाल त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, तीरथ तिवारी, अर्जुन शुक्ला, विशंभर सिंह, रवि त्रिपाठी, बद्री त्रिपाठी और शिवशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर