भाजपा में सुरक्षित है किसान हित
मुग़लसराय (चंदौली) : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भदोही सांसद वीरेंद्र ¨सह
मुग़लसराय (चंदौली) : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भदोही सांसद वीरेंद्र ¨सह मस्त ने कहा है कि यूपी में किसानों के लिए भाजपा खुलकर सामने आएगी। किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर भाजपा किसानों के हित के लिए कार्य करेगी। साथ ही यूपी
चुनाव में किसान घोषणा पत्र भी जारी करेगी। वे ट्रेन पकड़ने यहां रविवार की रात्रि में आए हुए थे। जंक्शन पर स्थित रिटाय¨रग रूम में पत्रकारों से रूबरू हुए।
कहा किसान का संपूर्ण विकास शासन व समाज ही कर सकता है।
देश में सबसे ज्यादा किसान हैं। जिस राज्य में भाजपा की सरकार है उन राज्यों
के किसान काफी संतुष्ट वह खुश हैं। कहा उत्तर प्रदेश कृषि के क्षेत्र में बहुत पीछे है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई किसान सोलर योजना के तहत किसानों की लागत में लगभग 45 प्रतिशत की ¨सचाई लागत कम होगी। इससे देश का विकास होगा वहीं उत्तर प्रदेश में 15 साल में जितनी भी सरकारें आई हैं उन्होंने सब
सरकारी खजाने को खाली किया है। भाजपा जो करती है वह समाज देखता भी है उत्तर प्रदेश में मुख्य मुद्दा किसानों की प्राथमिकता के आधार पर ही होगा।
ं नीम कोटेड यूरिया किसानों को मुहैया कराई जा रही है, जिससे यूरिया की कालाबाजारी भी बंद हो चुकी है।