Move to Jagran APP

भीषण कोहरे से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

चकिया (चंदौली) : घने कोहरे के दस्तक से सोमवार को भी जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। इसके चलते दो व चार पहिया

By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 07:39 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 07:39 PM (IST)
भीषण कोहरे से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

चकिया (चंदौली) : घने कोहरे के दस्तक से सोमवार को भी जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। इसके चलते दो व चार पहिया वाहन हेड लाइट जलाकर रेंगते नजर आये। वहीं कोहरे के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

सोमवार की सुबह घने कोहरे ने ठंडक बढ़ा दी। इससे लोगों का दिनचर्या प्रभावित हो गया। सुबह जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़े का सहारा लेना पड़ा। वैसे तो नवंबर के तिसरे सप्ताह से ही ठंड महसूस होने लगी थी। लेकिन इससे लोगों पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ा था। हालांकि रविवार का सुबह जहां कोहरे के साथ शुरू हुआ वहीं रात होते-होते आसमान में घना कोहरा छा गया। नतीजा यह हुआ कि सुबह तकरीबन 10 बजे तक लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि पांच से 10 फीट की दूरी पर कुछ नजर नहीं आ रहा था। यहीं कारण हैं कि वाहनों के पहिए सड़क पर धीरे-धीरे हेड लाइट जलाकर चल रहे थे। इस दौरान स्कूली बच्चों को विद्यालय पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर सहित तहसील क्षेत्र के नौगढ़, शिकारगंज, इलिया, सैदूपुर में कोहरे का अधिक प्रभाव देखा गया। इसके चलते लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। दोपहर बाद आसमान में सूर्य निकलने के साथ ही धरती पर आई किरणों से लोगों ने हल्की राहत महसूस की। पर साम ढ़लते ही कोहरे का प्रभाव शुरू हो गया।

मौसम के मिजाज से किसान ¨चतित

आसमान में पिछले सप्ताह मंगलवार से छा रहे कोहरे की चादर से रबी की फसलों को हानि पहुंचाने की आशंका बढ़ गई है। इसे लेकर गांव गिरावं के किसान ¨चतित हो उठे हैं। किसानों के अनुसार कुछ दिनों तक कोहरा पड़ता रहा तो तिलहनी, दलहनी सहित आलू की फसल को भारी नुकसान पहुंच सकता है। महादेवपुर कला गांव निवासी किसान सोमन राम व मुरकौल गांव निवासी किसान विनोद मौर्य का कहना है कि अधिकतर किसानों ने आलू की बोवाई महीने भर पहले कर ली है। अभी फसल की पौध कमजोर स्थिति में है। ऐसे में इसमें विभिन्न रोगों के प्रकोप के साथ ही झुलसने की प्रबल आशंका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.