चला विशेष पुनरीक्षण अभियान
चंदौली : मतदाता सूची में सुधार के लिए रविवार को जिले में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया। लोगों
By Edited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 12:07 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 12:07 AM (IST)
चंदौली : मतदाता सूची में सुधार के लिए रविवार को जिले में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया। लोगों से अपील की गई कि वे मतदाता सूची में नए नामों का पंजीकरण, पुराने नामों में सुधार आदि की पहल करें।
सहायक निर्वाचन अधिकारी रामजतन ने बताया कि अभियान में फार्म 6 के तहत पुरुषों के एक हजार 878 व महिलाओं के दो हजार 129 नए नाम जोड़े गए हैं। मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म 7 के तहत पुरुषों के एक हजार 157 व महिलाओं के 869 आवेदन पत्र पड़े हैं। वहीं नाम संशोधन के लिए फार्म 8 के तहत 553 पुरुषों व 399 महिलाओं ने आवेदन किया है। बताया कि इस दौरान सभी बीएलओ उपस्थित थे। अधिकारी भी चक्रमण कर वस्तुस्थिति का अवलोकन कर रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें