कई गांवों का संपर्क मुख्य धारा से टूटा
दिनों दिन बढ़ रही बाढ़ पीड़ितों क समस्या -फोटो परिचय: 23सीएचए 04 व 05 चंदौली। धानापुर (चंदौली
दिनों दिन बढ़ रही बाढ़ पीड़ितों क समस्या -फोटो परिचय: 23सीएचए 04 व 05 चंदौली।
धानापुर (चंदौली ): क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गाँव में आज भी लोग बा़ग
परेशान दिखे। उनकी समस्याएं कम होती नहीं दिख रही हैं। रामपुर
दियां,गद्दोचक, प्रसहटा, गुरैनी, प्रहलादपुर आदि गाँव में आलम ये है की
लोगो का जीना मुहाल हो गया है।
इन गाँव में संपर्क मार्ग पूरी तरह से पानी से डूब गए हैं। कुछ गाँव में ग्रामीण आवश्यक कार्य के लिए और जरूरत की चीजों के लिए नाव के सहारे आ जा रहे हैं। जबकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ना तो
रौशनी की व्यवस्था है और नहीं पेयजल का उचित इंतजाम। सबसे ज्यादा दिक्कत
उनको पेयजल की है किसी तरह दूर दराज से पीने योग्य पानी लाकर जीने को विवश
हैं। पशुओं को गाँव में ऊंचे स्थान पर पंहुचा कर किसी तरह उनके चारा पानी का
इंतजाम किया जा रहा है। रामपुर दियां में एक नाव की व्यवस्था की गयी है जो
एक बार गाँव से आने के बाद दोबारा वहां नहीं पहुची जिससे लोगों को काफी
परेशानियों का सामना करना पड़ा। जो लोग घर के काम से बाहर गए वो अब तक नहीं घर
नहीं लौटे । बिजली न होने की वजह से मोबाइल भी बंद पड़े हुए हैं, जिसके चलते
वो अपनी समस्या भी लोगों तक नहीं पंहुचा पा रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों के
लिए बनाई गयी बाढ़ चौकी भी सिर्फ खानापूर्ति में ही लगे हैं। उसका लाभ
जरूरतमंद लोगों तक नही मिल पा रहा है।