सफाई व्यवस्था रहे ठीक: डीआरएम
मुगलसराय(चंदौल ): मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने मंगलवार को जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन
मुगलसराय(चंदौल ): मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने मंगलवार को जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही यात्री सुविधा, खान-पान की व्यवस्था को भी देखा।
डीआरएम अन्य विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जंक्शन पहुंचे और निरीक्षण आरंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्मों पर गंदगी देख नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्यदायी संस्था के लोगों को प्लेटफार्मों पर साफ सफाई की व्यवस्था और अच्छी कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न खान-पान के स्टालों का भी निरीक्षण किया और जानकारी हासिल की। खान-पान के स्टाल संचालकों को हिदायत दी कि वे निर्धारित मूल्य से ज्यादा पैसा रेल यात्रियों से न वसूलें और वस्तुओं की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें।