एक सप्ताह में तीसरी बार नदियों में पुन: आया उफान
-गांवों में पुन: बाढ़ की स्थिति फोटो परिचय:23सीएचए 07 चंदौली। चंदौली:दुर्गावती (कैमूर): आठ
-गांवों में पुन: बाढ़ की स्थिति
फोटो परिचय:23सीएचए 07 चंदौली।
चंदौली:दुर्गावती (कैमूर): आठ दिनों में तीसरी बार दुर्गावती व कर्मनाशा नदी उफान पर
है। मंगलवार की सुबह से ही दोनों नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है। उधर शाम
होते-होते दोनों नदियों का पानी नदी तट के इलाकों में फैलने लगा हैं, जिससे
कर्मनाशा नदी तट के खजुरा, सरैयां, लरमा, सखेलीपुर, धनसराय, कानपुर ढड़हर, करारी,
नुआव, निपरान, गढवा आदि गांव के सीवानों में बाढ़ की स्थिति पुन: बनती जा रही
है। वहीं दुर्गावती नदी के तटीय इलाकों में डहला, बहेरा, चेहरीयां, मचखियां ,
चोगड़ा, मछलहटा आदि गांव के किसान बाढ पुन: आने की आशंका से ¨चतित हैं।
क्षेत्र के किसानों ने बताया कि पिछले दो बार से नदियों मे बाढ़ आने से
उनकी कमर टूट गई है। धान की फसल से लेकर पशुओं के चारे पर भी संकट बढ़
गया है जिससे किसान पहले से ही परेशान है। इस बार फिर बाढ़ आने की स्थिति
में क्षेत्र के किसानों की दुर्गति हो जाएगी। विकट परिस्थितियों को देखते
हुए बाढ़ग्रस्त इलाकों में सरकार से लोगों को मदद की दरकार है। लोगों का
कहना है कि लगातार बारिश से कितने गरीबों के कच्चे मकान भी गिर गए हैं। उनके
लिए भी सरकार को सहायता की जानी चाहिए। हालांकि समाचार दिए जाने समय तक पिछले बार
से दो से तीन फीट पानी नदियों मे अभी भी कम है। लेकिन दोनों नदियों में
पानी का जलस्तर बढ़ रहा था जिससे लोगों में दहशत बना हुआ है।
सीओ ने लिया बाढ़ ग्रस्त इलाके का जायजा
दुर्गावती सीओ प्रभात कुमार गौड़ ने पुन: नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर मंगलवार को मसौढा पंचायत के गढ़वा, निपरान आदि गांव का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मसौढा पंचायत के निपरान, गढवा आदि
गावों के सीवान मे पानी घुस गया है लेकिन आवागमन अभी चालू है। दुर्गावती
प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित किसान 31 अगस्त तक प्रधानमंत्री फसल बीमा
योजना के अंतर्गत अपना क्षतिपूर्ति फॉर्म भर ले तथा अंचल से एलपीसी एवं रसीद
तत्काल बनवा लें जिससे क्षतिपूर्ति का लाभ किसानों को समय पूर्वक दिया जा
सके।