बीड़ा उठा लिया है पर्यावरण को बचाने की
बरहनी (चंदौली): बीड़ा उठा लिया है पर्यावरण को बचाने की,हर तरफ होड़ मची है पौध लगाने की। दैनिक जागरण
बरहनी (चंदौली): बीड़ा उठा लिया है पर्यावरण को बचाने की,हर तरफ होड़ मची है पौध लगाने की। दैनिक जागरण का मिशन एक करोड़ पौध रोपण अभियान अपनी रफ्तार पकड़ता जा रहा है और इससे लोग तेजी से जुटते जा रहे है। लोग विभिन्न प्रकार के पौधे लगा कर धरती को हरा भरा करने में लगे हुए है।
इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, किसान, मजदूर, छात्र-छात्राओं सहित अन्य संगठन आदि धरती को हरा भरा करने को संकल्पित हो रहे है। क्योंकि इस अभियान से वह जागरूक हो चुके है कि बिना वृक्षों की धरती पर जीना मुश्किल है। तभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। इसमें सार्वजनिक भूमि, सरकारी संस्थानों, निजी भूमि से लगायत चट्टी चौराहों सहित मार्गों के किनारे पर भी छायादार व फलदार वृक्षों के पौध लगाए जा रहे है और लोग पर्यावरण बचाने के प्रति लोग गंभीर दिख रहे है। इस अभियान का ही असर रहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय चारी में प्रधानाध्यापक गोपाल प्रसाद खरवार, सहायक अध्यापक सत्यप्रकाश, जय प्रकाश पटेल सहित अन्य शिक्षकों ने अपने हाथों से विभिन्न प्रकार के विद्यालय परिसर में 61 पौध लगाए और उसकी देखरेख के साथ सुरक्षा के लिए संकल्प लिए। दूसरी तरफ इस अभियान से जागरूक होकर कंदवा चौराहे पर जमानिया सैयदराजा मार्ग से किनारे से लगायत दुकानदारों व अन्य युवाओं ने विभिन्न प्रकार के 31 वृक्ष लगाए और उसे सींचने संवारने के साथ बचाने का संकल्प लिया। यहीं नहीं जो लोग चट्टी चौराहे पर आते थे , उन्हें भी वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करते रहे। इस अभियान में पौध लगाकर सहयोग करने का एलान किया।