जगत कल्याण को हुए महायज्ञ का समापन
चंदौली : क्षेत्र के नौबतपुर गांव में जगत कल्याण के लिए 15 दिनों से चल रहे वैष्णो महायज्ञ का समापन सो
चंदौली : क्षेत्र के नौबतपुर गांव में जगत कल्याण के लिए 15 दिनों से चल रहे वैष्णो महायज्ञ का समापन सोमवार को हुआ। अंतिम दिन थानाध्यक्ष सैयदराजा अरुण यादव इस महायज्ञ में जजमान बने। महायज्ञ में शामिल होकर उन्होंने अपने को धन्य बताया।
15 मई से नौबतपुर गांव में मथुरा से आए विद्वान पंडितों द्वारा यह यज्ञ कराया जा रहा था। जगत कल्याण के लिए चलने वाले इस महायज्ञ में सुबह के समय महायज्ञ और शाम को रासलीला का मंचन हुआ। इसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं का लोगों ने जमकर लाभ लिया। इस महायज्ञ में विधायक सैयदराजा मनोज ¨सह डब्लू और पूर्व सांसद रामकिशुन भी आए और उन्होंने यज्ञ में आहुति भी दी।
इस महायज्ञ के लिए नेताद्वय व यज्ञ कमेटी की सराहना की। पर अंतिम दिन थानाध्यक्ष का यजमान बनना जहां चर्चा का विषय बना वहीं एक पुलिस कर्मी की धर्म कर्म में ऐसी आस्था देखकर हर किसी ने सराहना भी की। यजमान का साथ सपा नेता राजू यादव ने दिया। अंतिम दिन भोज भंडारे का कार्यक्रम हुआ। इसमें नगर सहित आसपास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस महायज्ञ में मनोज, साकेत कुमार, सोनी, प्रकाश, जितेंद्र, सूरज, बिक्कू, संदीप, पंकज, बाबूलाल, नीरज, राजन आदि ने भरपूर सहयोग किया।