संयुक्त आयुक्त विकास ने किया ब्लाक का मुआयना
चकिया (चंदौली) : संयुक्त आयुक्त विकास (वाराणसी मंडल) राजीव वनकटा ने सोमवार को ब्लाक का मुआयना किया।
चकिया (चंदौली) : संयुक्त आयुक्त विकास (वाराणसी मंडल) राजीव वनकटा ने सोमवार को ब्लाक का मुआयना किया। लोहिया गांव नरहरपुर में पहुंचकर विकास कार्यों का हाल जाना। उन्होंने अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।ब्लाक मुख्यालय पर दोपहर 12 बजे पहुंचे संयुक्त आयुक्त ने लोहिया गांव के विकास कार्यों की समीक्षा की।
ब्लाक परिसर की साफ सफाई सहित पत्रावलियों के रखरखाव में कर्मचारियों द्वारा विशेष ध्यान दिए जाने पर संतुष्टि जताई। अभिलेखों का रजिस्टर नहीं बनाने पर नाराजगी जताई। लेखाकार की प्रगति रिपार्ट दुरुस्त नहीं पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई। तकरीबन डेढ़ घंटे तक योजनाओं से संबंधित फाइलों को खंगालते रहे और आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते रहे।
उन्होंने गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया। शौचालयों के बेहतर निर्माण व उपयोग करने की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के कार्यों की सराहना की। सीसी रोड, आंगनबाड़ी केंद्र के बेहतर निर्माण व संचालन पर संतुष्टि जताई। विद्युतीकरण की धीमी प्रगति पर उच्चाधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता कर अतिशीघ्र पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत में चार लोहिया आवास का प्लास्टर नहीं हो पाने की जानकारी हासिल करने पर बताया गया कि पानी की किल्लत से प्लास्टर कार्य प्रभावित है।
बरसात होते ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य, खंड स्वच्छता अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान उपेंद्र कुमार ¨सह, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश्वर प्रसाद समेत रोजगार सेवक व अन्य तमाम ग्रामीण उपस्थित थे।