निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
मुगलसराय (चंदौली): नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
मुगलसराय (चंदौली): नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को नई सट्टी स्थित सब्जी मंडी में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक जियालाल व विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी गिरीश कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथिद्वय ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात संगठन की जिलाध्यक्ष साधना ¨सह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत पदाधिकारी नगर में भ्रमण भी किए।
मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी राष्ट्र व समाज के विकास की आधारशिला वहां का व्यापारी वर्ग ही रखता है। जिस देश में व्यापार का चतुर्दिक विकास हुआ, उस देश ने भी उन्नति की है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि व्यापारी की विकास के केंद्र में होते हैं। व्यापारियों की अनदेखी करके किसी भी समाज का विकास नहीं किया जा सकता। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल की स्थापना वर्ष 1972 में वाराणसी के गंगातट पर लाला विश्वंभर दयाल के नेतृत्व में हुई। इन दिनों मंडल पं. श्याम बिहारी मिश्र की अगुवाई में संचालित किया जा रहा है। इसके पूर्व संगठन के व्यापारियों ने जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया।
इस दौरान रतनलाल श्रीवास्तव, इजहार अंसारी, संतोष जायसवाल, ललित नारायण, राम ¨सह मौर्य, रामदुलारे, सुरेंद्र मोदनवाल, शंकर गुप्ता, ईश्वर चंद्र मौर्य, विजय बाबू जायसवाल, गोपाल ¨सह, रामप्रकाश गुप्ता, मोहन लाल चौरसिया, रेखा चौहान आदि उपस्थित थे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी विद्या सागर गुप्ता ने किया।
रामप्रकाश साहू बने अध्यक्ष
पिछले दिनों हुए संगठन के चुनाव में रामप्रकाश साहू को अध्यक्ष व ललित जायसवाल को महामंत्री निर्वाचित किया गया था। इसके अलावा मौसम केशरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोनू जायसवाल, प्रभु लाल चौहान, रंधा ¨सह, गौरव गुप्ता व पारस नाथ केशरी को उपाध्यक्ष, रेखा चौहान व ¨बदेश्वरी गुप्ता को संगठन मंत्री, विकास शर्मा, उमाशंकर प्रजापति, आरपी निगम गोपी, सतीश चौरसिया व राकेश कन्नौजिया को मंत्री, पप्पू जायसवाल व मनीष अग्रहरि को संयुक्त मंत्री चुना गया था। कोषाध्यक्ष के पद पर चंदन चौरसिया निर्वाचित हुए थे। वहीं रामअवध जायसवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया था।