फूलों की खेती से किसान हो रहे लाभान्वित
शिकारगंज (चंदौली): सब्जी उत्पादन के साथ ही फूल की खेती करके किसान आमदनी का जरिया बना लिए हैं। घर के
शिकारगंज (चंदौली): सब्जी उत्पादन के साथ ही फूल की खेती करके किसान आमदनी का जरिया बना लिए हैं। घर के आसपास स्थित ऊंचाई वाले खेतों में इन दिनों गेंदा फूल की खेती का प्रचलन बढ़ गया है। लघु व सीमांत किसान मेहनत करके इनका उत्पादन कर रहे हैं।
फूल उत्पादन का कार्य करने वाले किसान इसमें लागत के अनुरूप आमदनी ज्यादा कर ले रहे हैं। क्षेत्र के पुरानाड़ीह, हेतिमपुर, अलीपुर भगड़ा, आदि गांवों में फूल की खेती कुछ किसान करते हैं। सीमित रकबे में होने वाली इस खेती का रखरखाव सावधानी से करने पर किसानों को अच्छी आमदनी मिल जाती है। भगड़ा गांव निवासी प्रगतिशील किसान आदित्य कुशवाहा कहते हैं कि गेंदा फूलों की खेती करना ज्यादा मुफीद होता है। पुरानाडीह गांव निवासी महेश मल्लाह ने करीब एक बीघे खेत में गेंदा का फसल लगाया है। बताया कि इसकी अच्छी पैदावार से अच्छा मुनाफा मिलना शुरू हो गया है।
यह सीजन फूलों की खरीद फरोख्त के लिए सबसे अच्छा है। यहां खेती किए किसान इनकी तोड़ाई करके मुगलसराय व बनारस स्थित फूल मंडियों में बिक्री करने ले जाते हैं। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी बिक्री होती है।