वर्षो पुराने मामले का हुआ पटाक्षेप
इलिया (चंदौली): कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर व उसरी गांव की वर्षो से विवादित भूमि पर कब्जा को लेकर चल र
इलिया (चंदौली): कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर व उसरी गांव की वर्षो से विवादित भूमि पर कब्जा को लेकर चल रहा विवाद का रविवार को पटाक्षेप हो गया। उपजिलाधिकारी की देखरेख में भारी पुलिस व पीएसी की मौजूदगी में राजस्व टीम ने विवादित भू खंड से कब्जा हटवाया।
शाहपुर गांव में भूखंड संख्या 186 जिसका एरिया 2.838 हेक्टेयर है। उक्त भूमि को लेकर पांच नवंबर वर्ष 2005 में खूनी संर्घष हुआ था। जिसमें तीन लोगों की जाने गई थी। साथ ही करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। उक्त खूनी संर्घष के बाद से भूमि पर खेती का कार्य बाधित था। आस पास के वाशिंदों द्वारा विवादित भूमि के कुछ अंशों पर अतिक्रमण कर लिया गया था।
बीते वर्ष भू स्वामी रमाकांत, रजनीकांत व दिवाकांत पांडेय ने उच्च न्यायालय में रिट दाखिल कर स्वामित्व व कब्जे की याचना की थी। इस पर न्यायालय ने राजस्व अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया था। निर्देश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी आरएस द्विवेदी, सीओ राधेश्याम कोल, कोतवाल एके सिंह व पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। पुलिस व पीएसी की मौजूदगी के चलते अतिक्रमणकारी खामोशी अख्तियार किये रहे। प्रशासनिक कार्रवाई से गांव में हड़कंप की स्थिति बनी थी। शाम तक विवादित भूमि पर जोताई का कार्य चलता रहा।