लक्ष्य के नजदीक पहुंची भाजपा
चंदौली : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में हुई। इसमें आन लाइन सदस्यता लक्ष्य के
By Edited By: Published: Sun, 01 Feb 2015 09:21 PM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2015 09:21 PM (IST)
चंदौली : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में हुई। इसमें आन लाइन सदस्यता लक्ष्य के गरीब पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि जिले को डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है और कार्यकर्ताओं ने अब तक एक लाख 20 हजार सदस्य बना दिए। यह जिले के लिए उपलब्धि है। कार्यकर्ता इसी लगन से कार्य करेंगे तो 31 मार्च तक जिला काशी क्षेत्र में आन लाइन सदस्य बनाने में अव्वल होगा। इस दौरान सदस्यता प्रमुख उदय प्रताप सिंह पप्पू, राणा प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, अभिमन्यू सिंह, डा. शंभू, नरेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, अभिमन्यू सिंह, टनमन सिंह, भोला बिंद, राजेश दुबे आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें