बरामद चेन निकली नकली
मुगलसराय(चंदौली): बरामद चेन को सौंपने नईबस्ती महमूदपुर निवासी पंचानंद सेन को रविवार को कोतवाली में ब
मुगलसराय(चंदौली): बरामद चेन को सौंपने नईबस्ती महमूदपुर निवासी पंचानंद सेन को रविवार को कोतवाली में बुलाया गया। पुलिस द्वारा सौंपा चेन देख उनके होश उड़ गए। उनका चेन 13 ग्राम सोने का था जबकि यह नकली है।
श्री सेन की पत्नी दीप्ति का 19 अक्टूबर को सुभाष पार्क से उच्चके चेन छीन ले गए थे। पीड़ित महिला ने कोतवाली घटना की तहरीर दी थी। तीन महीने बाद न्यायालय से 29 जनवरी को महिला को एक पत्र मिला। पत्र के माध्यम से पता चला कि महिला का चेन सकलडीहा कोतवाली में है। सकलडीहा पुलिस ने स्थानीय कोतवाली में चेन को सुपुर्द कर दिया था। जब महिला के पति रविवार को कोतवाली चेन लेने पहुंचे तो सील बंद चेन उन्हें सौंप दिया गया। उन्होंने कोतवाली में ही सील तोड़ा तो चेन नकली निकला।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि चेन सकलडीहा कोतवाली से आया था और वैसे ही पंचानंद को दे दिया गया। उसमें क्या है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वैसे प्रकरण को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा व्याप्त है।