मुलायम को सौपेंगे समीक्षा रिपोर्ट: पर्यवेक्षक
चंदौली : सपा के पर्यवेक्षक राजकुमार यादव ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता परिवार के सदस्य
चंदौली : सपा के पर्यवेक्षक राजकुमार यादव ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता परिवार के सदस्य हैं। वह अपने परिवार का हाल जानने, पूछताछ करने व देखरेख करने जनपद में आएं है। ताकि इस बात की जानकारी मिल सके कि परिवार की स्थिति क्या है और सदस्यों को कोई समस्या तो नहीं है।
श्री यादव गुरुवार को दोपहर पार्टी कार्यालय में पत्र प्रतिनिधियों से रूबरू थे। उन्होंने बताया कि वह चकिया, मुगलसराय, सैयदराजा व सकलडीहा विधानसभा के लगभग 1800 पार्टी सदस्यों से मिल उनकी समस्या से अवगत हुए हैं। बताया कि मिशन 2017 के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है। हम प्रदेश में अधिक से अधिक सीट पर अपना परचम फहराएगें। कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता अपने आपको को छला महसूस कर रही है। इसका जबाब भी जनता ने उप चुनाव में 9 सीटें जिताकर दे दिया है। इसके पूर्व उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों की बैठक ली। आह्वान किया कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जनता के बीच जाकर काम करें ताकि पार्टी और मजबूत हो सके। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत बलिराम सिंह यादव, बाबूलाल यादव, मुश्ताक अहमद, अनिल मिश्रा, जेपी यादव, बचाऊ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।