अनियंत्रित होकर आटो पलटा, तीन जख्मी
चंदौली : सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की सुबह यात्रियों से भरा आटो अनिय
चंदौली : सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की सुबह यात्रियों से भरा आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टैंपों में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
बताया जाता है कि तीनों यात्री दीपावली के अवसर पर गुजरात से कमाकर मुगलसराय से आटो द्वारा घर लौट रहे थे। बगही गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। हादसे में चंदोज थाना चांद जिला कैमूर निवासी अनिल बिंद(32), टूनटून बिंद (28)को स्थानीय निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जबकि संजय कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसी बीच आटो को लोगों द्वारा सीधे करते हुए चालक बिहार की ओर लेकर भागने लगा। भागने के क्रम में पुन: आटो धनेछा दुर्गावती के पास पलट गया। हालांकि चालक घटना में बाल बाल बच गया। सूचना मिलने पर दुर्गावती पुलिस आटो को कब्जे में ले ली।