हिरन की हत्या, सिपाही गिरफ्तार
By Edited By: Published: Thu, 24 Apr 2014 12:41 AM (IST)Updated: Thu, 24 Apr 2014 12:41 AM (IST)
भभुआ (कैमूर) : बिहार के रामगढ़ जलदहां जंगल में हिरन का शिकार करने में यूपी पुलिस के एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। काफी पूछताछ के बाद उसने अपना नाम श्यामू बिंद बताया।
स्थानीय पुलिस के अनुसार बुधवार को शाम साढ़े चार बजे दो युवक जलदहां गांव के जंगल में शिकार कर रहे थे। उसमें एक सिपाही ने हिरन की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। इसमें एक भाग निकला लेकिन दूसरे की ग्रामीणों में पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मृत हिरण के शव का पोस्टमार्टम भी कराया। बताया कि गिरफ्तार सिपाही अपना राम श्यामू बिंद और यूपी पुलिस का बता रहा है। उसने अपने दूसरे साथी का अभी नाम नहीं बताया। पुलिस उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें