सामूहिक दुष्कर्म व हत्या करने वालों को फांसी हो
औरंगाबाद : जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर बुधवार देर रात चार महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हु
औरंगाबाद : जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर बुधवार देर रात चार महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई युवक की हत्या सरकार की नाकामी का परिणाम है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई करे। यह बातें शुक्रवार को महापंचायत को संबोधित करते हुए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमायत अली ने कहीं।
दोपहर में उनके आवास पर जेवर क्षेत्र में हाईवे पर हुए दुष्कर्म, हत्या व लूटपाट के मामले को लेकर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की महापंचायत आयोजित हुई। जिसमें हिमायत अली ने यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रदेश में बढ़ रहे लूट हत्या और सामूहिक दुष्कर्म जैसे अपराधों पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकार हर मामले में फेल साबित होती नजर आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। दुष्कर्म की वारदात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। ऐसी घटनाएं समाज पर भद्दा दाग लगा देती हैं। उन्होंने मेरठ आईजी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें फांसी दिये जाने की मांग की। पंचायत में हुसैन अली, अख्तर मेवाती, मासूम अली, अब्दुल्ला, अजय अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, निरंजनलाल शर्मा, ताहिर मेवाती, सतीश ठाकुर, अफजल अली, जैद अली, अवरार चौधरी, अनीस फारूकी, जाहिद सिद्दीकी, सलीम कुरैशी, नसीर पहलवान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।