एआरटीओ प्रवर्तन ने की 50 अवैध ई-रिक्शा व एक स्कार्पियो सीज
बुलंदशहर : नगर क्षेत्र में जाम के झाम का कारण बन रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ मंगलवार को एआरटीओ ने अ
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 10:36 PM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 10:36 PM (IST)
बुलंदशहर : नगर क्षेत्र में जाम के झाम का कारण बन रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ मंगलवार को एआरटीओ ने अभियान चलाया। बिना नियम कानूनों के सड़क पर दौड़ रहे ई-रिक्शाओं को सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन विनीत मिश्रा ने बताया कि नगर क्षेत्र में अवैध ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान शहरभर में करीब 50 ई-रिक्शा सीज किए गए। साथ ही एक स्कॉर्पियो कार को एलईडी लाइट लगाकर घूमने पर सीज किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें