जाम में फंसी रही एंबुलेंस, वाहन चालक रहे हलकान
सिकंदराबाद : हाईवे पर वाहन चालकों को दूसरे दिन भी जाम से राहत नहीं मिली। पूरे दिन वाहन जाम में रेंगत
सिकंदराबाद : हाईवे पर वाहन चालकों को दूसरे दिन भी जाम से राहत नहीं मिली। पूरे दिन वाहन जाम में रेंगते रहे। ट्रेफिक कर्मी जाम खुलवाने में लगे रहे।
नगर हाईवे पर लगने वाला जाम वाहन चालकों के लिए सिर दर्द बन गया है। नगर में ऐसे कई स्थान हैं जिन पर वाहनों को ब्रेक लगाने पड़ते हैं। जिनमें जेवर तिराहे, दनकौर तिराहा और गुलावठी रोड तिराहा प्रमुख हैं। इन सबसे व्यस्तम दनकौर तिराहा है। जहां से वाहन नोएडा, दिल्ली जाने के लिए गुजरते हैं। यही पाईट जाम का मुख्य केन्द्र माना जाता है। शादी समारोह के चलते कई दिनों से हाईवे पर वाहनों का दबाव बना हुआ है। सोमवार को भी वाहन चालकों को जाम से दो चार होना पड़ा। इस दौरान जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी। जाम लगाने में छोटे वाहन सहायक होते हैं।