Move to Jagran APP

रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

बुलंदशहर: नगर के मार्डन पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ

By Edited By: Published: Wed, 26 Oct 2016 10:22 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 10:22 PM (IST)

बुलंदशहर: नगर के मार्डन पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालयों के चारों हाउसों के बच्चों ने रंगोलियां बनाई। निर्णायक समिति ने विवेकानंद और टैगोर हाउस को संयुक्त रूप से प्रथम, गांधी हाउस को द्वितीय एवं कलाम हाउस को तृतीय स्थान दिया। इस दौरान डा. सुधीर अग्रवाल, ब्रजमोहन गुप्ता, राजेश गर्ग, नीरज गर्ग, नीलम गर्ग, मनु गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा, ब्रहम¨सह, रितु, जकिया, राकेश शर्मा, सत्यवीर ¨सह उपस्थित रहे।

loksabha election banner

दीपावली फेस्ट का आयोजन

बुलंदशहर: नगर के गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में दीपावली फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर ने किया। छात्राओं ने विभिन्न तरीके की रंगोली बनाई। इसमें गणेश मूर्ति, दीपक एवं अन्य क्राफ्ट व सज्जा सामग्री को तैयार करके स्टाल सजाए।

बच्चों ने सजाई रंगोली

बुलंदशहर: नगर के सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने सुंदर-सुंदर रंगोलियां सजाईं। निर्णायक मंडल ने सेंट थामस हाउस को प्रथम, सेंट जेवियर हाउस को द्वितीय, सेंट पाल हाउस को तृतीय स्थान दिया। विद्यालय के संस्थापक नंद कुमार शर्मा, निदेशक सौरभ पचौरी एवं प्रधानाचार्य एसपी ओझा ने बच्चों की रंगोली को सराहा और उत्साहवर्धन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.