आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
खुर्जा(बुलंदशहर) : अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। सोमवार को कार
खुर्जा(बुलंदशहर) : अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने पहासू और खुर्जा ब्लाक में नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर खुर्जा से कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हो गई। मांग पूरी नहीं होने तक कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।
सोमवार को जंक्शन मार्ग स्थित ब्लाक कार्यालय पर आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर घरना प्रदर्शन किया। यहां पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद बसों में बैठकर कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हो गई। लखनऊ में पहुंचने के बाद कार्यकर्ता वहां अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान सावित्री, संगीता, मुन्नी, राजबाला, मोनू, सोनू, सुमन, सरोज, वीरवति, अरुणा, पुष्पा, विनीता, प्रीति, अनीता आदि मौजूद रही। उधर पहासू ब्लाक में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान प्रेमलता, नीरज, सरला, कांति, मधु, रंजना, यशोदा, सुशीला, गायत्री आदि महिलाएं मौजूद रही।