किसानों से खतौनी शुल्क अधिक वसूली पर प्रदर्शन
बुलंदशहर: भाजयुमो ने तहसीलों में किसानों से खतौनी शुल्क अधिक वसूली के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर
बुलंदशहर: भाजयुमो ने तहसीलों में किसानों से खतौनी शुल्क अधिक वसूली के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर करोड़ों के घोटाले का अंदेशा जताते हुए जांच की मांग उठाई।
किसानों से खतौनी शुल्क अधिक वसूली के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज ¨सह ने कहा कि जिले के सभी तहसीलों में किसानों से खतौनी शुल्क के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। शासन से खतौनी शुल्क 15 रुपये निर्धारित है, जबकि तहसीलों में किसानों से 20 रुपये शुल्क वसूले जा रहे हैं। कम्प्यूटर आपरेटर के खुलासे के बाद भी प्रशासन ने इस प्रकरण का संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। अवैध वसूली कर बंदरबांट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में पुष्पेंद्र ¨सह, रामू राघव, प्रवीन ¨सह, देव ठाकुर, सनी ¨सह, अंकित ¨सह, मनोज राणा, मोहित, राहुल वर्मा, दिनेश कुमार, बिट्टू लोधी, निकुंज लोधी, र¨वद्र ¨सह, मोहित सैनी, संजू ठाकुर, कार्तिक शर्मा, सूरज ¨सह, जीवन ¨सह, शंकरपाल ¨सह, विनीत शर्मा, संदीप शर्मा, मोहित सैनी, आकाश, देवेंद्र, मोहन आदि शामिल रहे।