मृतक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
सिकंदराबाद(बुलंदशहर) : ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव बिछट सुजानपुर में सोमवार सुबह पति द्वारा पत्नी पर फ
सिकंदराबाद(बुलंदशहर) : ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव बिछट सुजानपुर में सोमवार सुबह पति द्वारा पत्नी पर फावड़े से अवैध संबंधों के शक में जानलेवा हमला करने के मामले में अजीब मोड़ आ गया है। पति देशराज का शव कमरे के अंदर खूंटी पर फांसी के फंदे से झूलता मिला था। ककोड़ पुलिस का कारनामा देखिए कि मृतक के चाचा की तहरीर पर दुनियां छोड़ चुके देशराज के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि सोमवार सुबह अवैध संबंधों के शक में पति देशराज ने पत्नी गुड्डी पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया था। जिसके बाद देशराज का शव कमरे के अंदर ही फांसी के फंदे पर लटका मिला था। जिसके आधार पर आशंका जताई जा रही थी कि उसने पत्नी का मरा हुआ समझकर आत्महत्या की है। मामले में मंगलवार को मृतक के चाचा जगवीर ¨सह ने ककोड़ थाने में देशराज के खिलाफ पत्नी पर जानलेवा हमला करने की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मिसाल पेश करते हुए मृतक देशराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला यही खत्म नहीं होता। पुलिस का दावा है कि मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
पुलिस के कारनामे कई बार चर्चा का कारण बनते हैं। मृतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सवाल है कि जो दुनियां छोड़ चुका। क्या उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है? उसके खिलाफ जांच होती है और मृतक दोषी पाया जाता है तो क्या उसे दंड दिया जाएगा? दंड दे भी दिया गया तो उसे कैसे अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है।
---
गंभीर है गुड्डू की हालत
पति द्वारा फावड़े से हमले में घायल महिला गुड्डी का बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इन्होंने कहा :
- मृतक देशराज के चाचा जगवीर ¨सह की तहरीर पर मृतक देशराज के खिलाफ पत्नी गुड्डी पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस अभी मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
-कौशलेंद्र यादव, ककोड़ थाना प्रभारी।
------
मृतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मुझे भी मिली है। मृतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। अब इस संबंध में विधिक राय लेकर कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-राम मोहन ¨सह, एसपी सिटी।