Move to Jagran APP

सात पॉटरियों पर लगा ताला

खुर्जा (बुलंदशहर): प्रदूषण के मानकों पर खरा नहीं उतरने वाली 51 पॉटरियों पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल क

By Edited By: Published: Thu, 05 May 2016 05:56 PM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 05:56 PM (IST)
सात पॉटरियों पर लगा ताला

खुर्जा (बुलंदशहर): प्रदूषण के मानकों पर खरा नहीं उतरने वाली 51 पॉटरियों पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद ताला लगाने का कार्य शुरू हो गया है। एडीएम प्रशासन द्वारा गठित की गई टीम ने गुरुवार को सात पॉटरियों पर ताला लगा दिया और बाकि पर ताले लगाने का कार्य जारी है। पहले दिन पॉटरियों पर ताला लगाने की कार्यवाही से पॉटरी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

loksabha election banner

एसडीएम इंदुप्रकाश ¨सह ने बताया कि गत दिनों नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) आदेश जारी किया था कि प्रदूषण के मानकों पर खरा नहीं उरतने वाली 51 पॉटरियों को बंद कराया जाए। जिस आदेश के बाद प्रदूषण विभाग द्वारा उक्त पॉटरियों पर ताले लगाने के संबंध प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके लिए एडीएम प्रशासन द्वारा टीम का गठन किया गया। जिसमें एसडीएम खुर्जा, सीओ खुर्जा आरपी ¨सह, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी, इंस्पेक्टर आदि को शामिल किया गया। टीम द्वारा गुरुवार सुबह को पुलिस फोर्स के साथ प्रदूषण मानक पर खरा नहीं उतरने वाली पॉटरियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान सबसे पहले टीम ने दादू इंडस्ट्रीज, साहना, नाज, कमलेश, कमल और रामानुज समेत सात पर ताला लगा दिया। इसके अलावा बाकि बची पाटरियों पर भी जल्द ही ताला लगाने का कार्य पूरा किया जाएगा। सात पाटरियों में ताला लगने के कारण पॉटरी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। टीम द्वारा ताले लगाये जाने की प्रक्रिया के दौरान कौन-कौन सी पॉटरियां सीज हुई। यह जानने की नगर के लोगों में उत्सुकता नजर आई। अभी टीम द्वारा कई दिनों तक अभियान चलाकर प्रदूषण मानकों पर खरा नहीं उतरने वाली पॉटरियों पर ताला लटकाया जाएगा।

हजारों मजदूरों के सामने गहरा जाएगा रोजी-रोटी का संकट :

प्रदूषण के मानकों पर खरा नहीं उतरने वाली 51 पॉटरियों पर ताला लगाने की तैयारी है। इन पॉटरियों से हजारों की संख्या में मजदूरों को रोजगार मिलता है। उनकी आजीविका चलाने का यही एक सहारा है, लेकिन ताला लगने के बाद हजारों मजदूर सड़क पर आ जाएंगे। जिसके चलते उनके परिवार में रोजी-रोटी का भी संकट गहरा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.