चुनावी रंजिश में पति-पत्नी पर हमला, 45 हजार लूटे
अरनिया, बुलंदशहर : चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने पति-पत्नी पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। आरोप है
अरनिया, बुलंदशहर : चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने पति-पत्नी पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपियों ने उनसे 45 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। कार को गांव के रास्ते में ही छोड़कर पीड़ित जान बचाकर भाग खड़े हुए। उन्होंने 15 को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
अरनिया थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी देवेंद्र राघव ने बताया कि उनकी पत्नी ¨पकी राघव जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ी थी। उसी समय से गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश मानते हुए चले आ रहे है। आरोप है कि सोमवार शाम को वह गांव से कार में सवार होकर किसी कार्य से अलीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान चुनावी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने दंपति के साथ मारपीट करके उन्हें घायल कर दिया। साथ ही कार में रखे 45 हजार रुपये और एक सोने की चेन भी लूट ली। पीड़ित दंपति ने गांव के मार्ग पर कार छोड़कर भागकर किसी तरह से जान बचाई। साथ ही पहले फोन पर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद थाने पहुंचकर गांव के 15 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।