मोहनकुटी में गंदगी के खिलाफ फूटा आक्रोश
बुलंदशहर: नगर के मोहनकुटी क्षेत्र में साफ-सफाई न होने और व्याप्त गंदगी की वजह से लोगों का गुस्सा फूट
बुलंदशहर: नगर के मोहनकुटी क्षेत्र में साफ-सफाई न होने और व्याप्त गंदगी की वजह से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप लगाया कि नगरपालिका अफसरों की लापरवाही की वजह से सफाई व्यवस्था चौपट है। अगर लापरवाही इस तरह से रही तो आंदोलन किया जाएगा।
नगर के मोहनकुटी में नगरपालिका द्वारा शहर का कूड़ा डाला जाता है। लोगों पहले भी आरोप लगाते रहे हैं कि कचरा डालने की वजह से भयानक बीमारियों के पैदा होने का खतरा पैदा हो गया। रविवार को लोग मोहनकुटी में जमा हो गए। सचिन
कुमार, विनय कुमार, संजय कुमार मीना देवी, हरवती देवी, कांता, लोकेश देवी, गीता, सरोज, विमला, सुमन, कमला आदि ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सफाई ठप पड़ी हुई है। गरपालिका अधिकारियों से सफाई के संबंध में कई बार शिकायत की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। आरोप है कि नगरपालिका अफसरों की लापरवाही की
वजह से घर-घर में बीमारियां पैर पसार रही हैं। समस्या का निस्तारण किया जाए।