ब्राह्मण समाज के लोगों ने मनाया श्रावणी पर्व
खुर्जा (सहारनपुर): ब्राह्मण समाज के लोगों ने शनिवार को श्रावणी पर्व मनाया और यज्ञ का आयोजन करके आहूत
खुर्जा (सहारनपुर): ब्राह्मण समाज के लोगों ने शनिवार को श्रावणी पर्व मनाया और यज्ञ का आयोजन करके आहूति दी। इस दौरान समाज के लोगों को जनेऊ धारण कराये गए।
श्री ब्राह्मण समाज खुर्जा द्वारा अस्पताल रोड स्थित मर्हिष भृगु सदन में श्रावणी पर्व पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने यज्ञ में आहूति देकर इस पर्व को समाज के लिए सबसे बड़ा पर्व बताया। साथ ही कहा कि समाज के लोगों को इस पर्व को भी अन्य पर्वों की भांति हर्षोल्लास के साथ मनाया चाहिए। उसके बाद समाज के लोगों ने स्नान करने के बाद जनेऊ पूजन किया और उसके बाद खुद जनेऊ को धारण किया। इस मौके पर सुरेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, योगेश गौतम, पंडित वीरेंद्र दीक्षित, बाल किशन, शिवप्रसाद, बाबूलाल, अशोक, अजय, अनुज, त्रिलोक चंद, डा. बीएल शर्मा, विक्रांत भारद्वाज आदि मौजूद रहे।