साइकिल रैली से जलाई प्रदेश सरकार की योजनाओं की अलख
खानपुर, (बुलंदशहर) : दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अब्बास अहमद ने गिरौरा ग्राम में साइकिल रैली ने कहा
खानपुर, (बुलंदशहर) : दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अब्बास अहमद ने गिरौरा ग्राम में साइकिल रैली ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादे पर खरे उतर रही है। सरकार ने प्रदेश में विकास के राह खोले हैं। उन्होंने साइकिल रैली के माध्यम से आमजनमानस को प्रदेश सरकार की लाभाकारी योजनाओंके बारे में जानकारी दी। ग्राम में स्याना विधान सभा प्रभारी ठा सुनील ¨सह व •ाफीर खां द्वारा आयोजित विशाल साइकिल रैली में दर्जनों गांवों के सपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्राइमरी स्कूल गिरोरा से पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल रब ने झंडी दिखा कर रैली की शुरुआत की, जो भोलिया अलीनगर काचरौट भड़काऊं होते हुये अमरपुर पहुंची। रैली में शामिल पार्टी के रथ से प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार हो रहा था। रैली में पूर्व सांसद सुरेन्द्र नागर, शुजात आलम, जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, बादल यादव, आदेश शर्मा, रहमत खान, जफीर, मोज्जमिल, सादीक, शगीर खान, बबलूखान, शमा परवीन आदि मौजूद थे। अमरपुर में समापन के मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कि विधान सभा में सपा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति लगन व सेवा से जाहिर है कि आगामी चुनाव में सपा का साइकिल दौ़ड़ेगी। रैली में चन्दयाना से वदूद नम्बरदार, प्रधान काचरौट राजेन्द्र ¨सह व बबलू भोलिया, प्रधान मांगेराम चौहान, नगर अध्यक्ष खानपुर इकबाल कुरैशी, अमरगढ प्रधान विजेन्द्र ¨सह, सौझना रानी, प्रधान चन्द्र ¨सह, जिला पंचायत सदस्य राकेश चौहान, शादीक खां, रविन्द्र लोधी सहित कई सौ कार्यकर्ताओं ने रैली में शिरकत की।
युवक झुलसाखानपुर: थाना क्षेत्र के सौझना झांया ग्राम में 28 वर्षीय दलीप पुत्र नरेन्द्र चौधरी ने गृहकलेश के चलते गुरुवार रात्रि आठ बजे अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर रुप से झुलसे युवक को परिजन बुलंदशहर ले गये, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है ।