Move to Jagran APP

ट्रेड फेयर चरम पर, छाया मार्शल आर्ट और जूडे का जलवा

खुर्जा , (बुलंदशहर) : दैनिक जागरण और इंवेट्स पैराडाइज के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे ट्रेड फेयर चरम

By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 10:37 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 10:37 PM (IST)
ट्रेड फेयर चरम पर,  छाया मार्शल आर्ट और जूडे का जलवा

खुर्जा , (बुलंदशहर) : दैनिक जागरण और इंवेट्स पैराडाइज के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे ट्रेड फेयर चरम पर है। नगर ही नहीं आसपास के शहरों से लोग उमड़ रहे हैं। खासकर नक्काशीयुक्त लकड़ी के सजावटी सामान व फर्नीचर और किचर वेयर पर खरीदार लट्टू हैं। झूले और ऊंट की सवारी को हर उम्र के लोगों में क्रेज देखा जा रहा है। स्टॉलों पर लजीज व्यंजनों का जायका लेने वालों की कमी नहीं हैं। शुक्रवार शाम छात्र-छात्राओं ने मार्शल आर्ट और जूड़ो कराटे के जौहर दिखाए।

loksabha election banner

खुर्जा के एनआरईसी कालेज के मैदान में मिनी नुमाइश की तर्ज पर ट्रेड फेयर लगाया गया है। जिसमें शुक्रवार शाम को मार्शल आर्ट और जूड़ा कराटे प्रतियोगता और प्रशिक्षण आयोजित किया गया। छात्रा एवं महिलाओं में आत्मरक्षा का लेकर विशेष दिलचस्पी दिखी। उन्होंने जूड़ो कराटे और मार्शल आर्ट से छेड़खानी करने वालों को सबक सिखाने के टिप्स लिए और स्टेज पर अभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के महासचिव सुमन ¨सह राघव, सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने संयुक्त रूप से किया। विशिष्ट अतिथि चौधरी वीरपाल ¨सह और सीओ खुर्जा आरएल निरंजन ने प्रतियोगियों से परिचय लिया। इसके बाद शुरू हुआ आत्मरक्षा और आक्रमण का हैरत अंगेज करतब। करोट से ब्रिक तोड़ने, एक-दूसरे को पछाड़ने, तीन-चार लोगों से एक साथ मुकाबला करने का प्रदर्शन किया गया। दूसरे सत्र में आत्मरक्षा यानि के सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए गए। इसके लिए खास स्टेप सिखाए गए। मार्शल आर्ट और जूड़ो कोच ने सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए। कई छात्रा एवं महिलाएं जब स्टेज पर आत्मरक्षा के गुर सीखने आईं तो लोगों ने उनका ताली बजा कर स्वागत किया। उनके हौसले को सम्मान दिया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने मेधावी प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन बादल चौधरी और हसरतअली राणा ने संयुक्त रूप से किया। राहुल यादव, बादल यादव, असरूद्दीन मेवाती, अंकित शर्मा, इंस्पेक्टर खुर्जा आरके शर्मा, आयुष सोलंकी, मयंक शर्मा, केशव भाटी, सूर्या, जफर, अकबर, सुशील कुमार, र्हिषत राना, सुभाष राघव आदि मौजूद रहे।

ट्रेड फेयर में जमकर हो रही खरीदारी: शुक्रवार को ट्रेड फेयर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने ट्रेड फेयर में पहुंचने के बाद अधिकांश समय सामान खरीदने में ही बिताया। महिलाओं ने किचन में प्रयोग होने वाले सामान की खरीदारी की, तो पुरूषों ने वस्त्र, फर्नीचर आदि सामान की खरीदारी की। फैंसी लेडीज सूट, काटन के कुर्ते, जूट के बैग, रंग-बिरंगी सस्ती साड़यिां खूब बिक रही हैं।

आज तय होगा कौन है मिस्टर बुलंदशहर?

- ट्रेड फेयर में शनिवार को मिस्टर बुलंदशहर बॉडी-बि¨ल्डग प्रतियोगिता होगी। शाम करीब 6 बजे से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में दर्जनों बॉडी बिल्डर शामिल होंगे। इसके अलावा रंगारंग गीत-नृत्य का आयोजन होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.