आबादी के बीच टावर लगाने से भड़के कालोनीवासी
खुर्जा, (बुलंदशहर): आबादी के बीच टावर लगाने पर शुक्रवार सुबह मोहल्ला न्यूशिवपुरी वासियों का गुस्सा फ
खुर्जा, (बुलंदशहर): आबादी के बीच टावर लगाने पर शुक्रवार सुबह मोहल्ला न्यूशिवपुरी वासियों का गुस्सा फूट पड़ा़। उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। एसडीएम को शिकायती पत्र भेजते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नगर के न्यूशिवपुरी मोहल्ले स्थित खाली प्लांट में एक मोबाइल कंपनी द्वारा 4 जी का टावर लगाया जा रहा है। मोहल्ला निवासी मनोज कुमार ने बताया कि आबादी के बीच जबरन नियम विरूद्ध टावर लगाया जा रहा है। इसके लिए अभी तक नगरपालिका से अनुमति भी नहीं ली गई है। टावर लगने से मोहल्ले में बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाएगा। आरोप है कि जब कालोनीवासियों ने टावर लगाए जाने का विरोध किया तो कुछ दबंग उन्हें धमकियां दे रहे हैं। इससे परेशान तमाम लोग लामबंद होकर शुक्रवार सुबह नगर पालिका पहुंचे। जहां उन्होंने टावर कंपनी और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कालोनीवासियों ने जल्द ही टावर का निर्माणकार्य नहीं रोके जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर पालिका अध्यक्ष के बाहर होने के कारण कालोनीवासियों ने एसडीएम को शिकायती पत्र भेजा है। प्रदर्शन करने वालों में अनिल शर्मा, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, महीपाल ¨सह, सुधा ¨सह, अर्चना ¨सह, सुमन गुप्ता, श्रीचंद गुप्ता, जसवंत ¨सह, होतीलाल, विनोद कुमार, रवि, शीला, सुनील कुमार, प्रकाशी, सुनीता आदि मौजूद रहे।