Move to Jagran APP

कार्यकर्ता की बगावत पर भाजपा की महापंचायत में हंगामा

-पंकज सिंह की सभा में हुआ मोदी सरकार पर बिफर गया एक वक्ता भाजपा के मंच से ही एक वक्ता ने किसानों

By Edited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 11:15 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 11:15 PM (IST)

-पंकज सिंह की सभा में हुआ मोदी सरकार पर बिफर गया एक वक्ता

loksabha election banner

भाजपा के मंच से ही एक वक्ता ने किसानों की दुर्दशा के लिए मोदी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

संवाद सूत्र, पहासू (बुलंदशहर): भाजपा के प्रदेश महामंत्री और गृह मंत्री राजनाथ ¨सह के पुत्र पंकज ¨सह की महापंचायत में शुक्रवार को एक कार्यकर्ता बिफर पड़ा। उसने केंद्र सरकार पर ही हमला बोल दिया। बीजेपी के खिलाफ कार्यकर्ता की इस बगावत पर सभा में हंगामा हो गया। पार्टी के कुछ नेताओं ने इस कार्यकर्ता को धकियाकर माइक से हटा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की भी हुई।

शुक्रवार को पहासू के बनैल गांव में किसान महापंचायत थी। बतौर, मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री और गृहमंत्री राजनाथ ¨सह के पुत्र पंकज ¨सह आए थे। दोपहर करीब एक बजे पंकज पहासू पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह मंच पर ाए। उनके भाषण की बारी आयी। मंच से पहासू के नगर अध्यक्ष मनोज गर्ग ने सोही गांव निवासी पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्यपाल फौजी को आमंत्रित किया। सत्यपाल ने भाषण के दौरान पूर्व की सरकार पर हमला बोला। उसके बाद भूतपूर्व सैनिकों को वन रैंक पेंशन न मिलने पर उन्होंने मोदी सरकार पर तोहमत लगायी। मंच से सत्यपाल को किसानों के बारे में बोलने को कहा गया। सत्यपाल ने भाजपा नेताओं के आदेश का पालन करते हुए अपना भाषण किसानों की पर केंद्रित कर दिया। सत्यपाल ने कहा कि मोदी सरकार घोषणाएं कर रही है। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। सब कुछ कागजों पर चल रहा है। किसानों को कुछ नहीं मिल रहा है। सत्यपाल ने कहा कि पंकज ¨सह देश के गृहमंत्री के पुत्र हैं। मैं पंकज ¨सह और जिलाध्यक्ष से निवेदन करता हूं कि देश के गृहमंत्री तक किसानों का संदेश पहुंचाएं। बीजेपी कार्यकर्ता सत्यपाल के भाषण पर सभा में हंगामा खड़ा हो गया। बीजेपी जिलाध्यक्ष डीके शर्मा, दीपक दुल्हेरा सहित कई कार्यकर्ताओं ने माइक से सत्यपाल को हटा दिया। इस दौरान काफी धक्का-मुक्की हुई। करीब दस मिनट तक हंगामा होता रहा। बाद में पंकज ¨सह के दखल देने के बाद स्थिति संभली और कार्यक्रम आरंभ हुआ।

नगर अध्यक्ष ने की अभद्रता

सत्यपाल फौजी का कहना है कि वह बीजेपी कार्यकर्ता हैं और रहेंगे। जनता उनके सामने बीजेपी की बुराई करती है और वह सहन नहीं कर पाते हैं। अगर सच्चाई कहना अपराध है तो वह दंड सहने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पहासू के नगर अध्यक्ष पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। सभा में जिलाध्यक्ष डीके शर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज ¨सह, सिकंदराबाद की विधायक विमला सोलंकी, पूर्व विधायक अशोक ¨सघल, राजीव राघव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.