असामाजिक तत्वों ने तोड़ा चर्च का पत्थर
संवाद सहयोगी, बुलंदशहर: डीएम रोड स्थित मसीही महिला शिक्षा सदन के अंदर चर्च का निर्माण होना था। इसके
संवाद सहयोगी, बुलंदशहर: डीएम रोड स्थित मसीही महिला शिक्षा सदन के अंदर चर्च का निर्माण होना था। इसके लिए पत्थर लगा हुआ था। गुरुवार को असामाजिक तत्वों ने पत्थर तोड़ दिया। इसाई समाज के लोगों ने पुलिस से शिकायत की है।
डीएम रोड स्थित मसीही महिला शिक्षा सदन के अंदर चर्च निर्माण के लिए एक पत्थर लगा हुआ था। यहां चर्च का निर्माण होना था। काफी दिनों से चर्च बनाने की तैयारी भी चल रही थी, लेकिन किसी कारण से चर्च का निर्माण नहीं हो पाया था। गुरुवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने चर्च का पत्थर तोड़ दिया। मेथोडिस्ट एपीस्कोपल चर्च इन सदन एशिया के सचिव राजीव कुमार ने पुलिस से की शिकायत में कहा कि कुछ असामाजिक तत्व पहले से ही चर्च के पत्थर को तोड़ने के प्रयास में थे, लेकिन किसी कारण से ऐसा नहीं कर पा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।