महिला आयोग की सदस्य ने किया अस्पताल का निरीक्षण
बुलंदशहर : राज्य महिला आयोग की सदस्य अशोक पाण्डेय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सकों को महिला
बुलंदशहर : राज्य महिला आयोग की सदस्य अशोक पाण्डेय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सकों को महिलाओं को खास चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के महिला वार्ड में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट में बैठक कर पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को अशोक पांडेय ने महिला अपराधों की समीक्षा की। अशोक पाण्डेय ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों के समक्ष पारिवारिक विवादों में विशेष रुप से पति पत्नी के 5 विवादों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर पत्नियों को उनके पतियों के साथ दोनो पक्षों के परिवार के सदस्यों के साथ घर भेजा। सभी विवादों में महिला थानाध्यक्ष ने बयान भी दर्ज किए। उन्होंने पति और पत्नियों के परिजनों को उनके मामलों में ज्यादा दखल न दें। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में वह महिला के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा पीड़ितों में विश्वास पैदा करें। उन्होंने कहा कि ऐसे विवादों में पुलिस विभाग प्रभावी कदम उठाते हुए उनका शीघ्र निस्तारण करें। इससे पूर्व जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण कर बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए।
बैठक में एसपी सिटी राजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट मंजू लता, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष, स्वास्थ्य बाल कल्याण समिति तथा समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।