फिर नो एंट्री में एंट्री से फिर लगा जाम
खुर्जा, (बुलंदशहर) : नगर के सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले मार्ग पर दिन के समय में भारी वाहनों की नो ए
खुर्जा, (बुलंदशहर) : नगर के सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले मार्ग पर दिन के समय में भारी वाहनों की नो एंट्री रहती है, लेकिन उसके बाद भी भारी वाहनों को मार्ग से गुजरने दिया जाता है। जिसके चलते आए दिन मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
बुधवार दोपहर को नगर के गांधी रोड पर भीषण जाम लग गया। जिससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीन सौ मीटर का रास्ता तय करने के लिए राहगीरों को आधा घंटे से अधिक समय लग गया। राहगीर गिरवर ने बताया कि मार्ग पर आए दिन भारी वाहनों की एंट्री होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। जिसकी शिकायत कई बार पुलिस अधिकारियों से कर दी गई है, लेकिन शिकायतों के बाद भी नो एंट्री में भारी वाहनों की एंट्री की जा रही है। इससे मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है।