राष्ट्रीय ग्रामीण खेल में बुलंदशहर का दबदबा
बुलंदशहर: महाराष्ट्र में आयोजित हुई चतुर्थ राष्ट्रीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में बुलंदशहर के प्रतिभा
By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 11:02 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 11:02 PM (IST)
बुलंदशहर: महाराष्ट्र में आयोजित हुई चतुर्थ राष्ट्रीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में बुलंदशहर के प्रतिभागियों का दबदबा रहा। वापस लौटने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
महाराष्ट्र के पुणे शहर में चतुर्थ राष्ट्रीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का 21 से 23 नवंबर तक आयोजन किया गया। यहां पर जूडो, बाक्सिंग, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में भाग लिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने ओवर आल प्रतियोगिताओं में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कई खिलाड़ियों ने कांस्य, एवं सिलवर मेडल भी जीते। बुलंदशहर लौटने पर टीम का हरकेश सिंह, भूपेन्द्र कुमार, महेश लोधी, सुधीर शर्मा, सुखदेव शर्मा ने जोरदार स्वागत किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें