Move to Jagran APP

रन फॉर यूनिटी : एकता के नाम पर भी नहीं दिखी एकजुटता

बुलंदशहर : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पूरा देश दौड़ा, लेकिन बुलंदशहर में कम से कम मुख्यालय पर ए

By Edited By: Published: Sat, 01 Nov 2014 02:06 AM (IST)Updated: Sat, 01 Nov 2014 02:06 AM (IST)

बुलंदशहर : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पूरा देश दौड़ा, लेकिन बुलंदशहर में कम से कम मुख्यालय पर एकता के नाम भी एकजुटता नहीं दिखी। भाजपा ने आह्वान किया, मगर पार्टी के भी सभी लोग नहीं पहुंचे। आम आदमी इस आयोजन से दूर ही रहा। स्कूलों ने जरूर सक्रियता दिखाई, लेकिन उन्होंने अलग से दौड़ लगाई।

loksabha election banner

पूरे देश में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के नाम पर पटेल जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा ने 'रन फॉर यूनिटी' के नाम से दौड़ का आयोजन किया था। मकसद था देश को एकसूत्र में पिरोने का संदेश प्रसारित करना। जनपद मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह 7 बजे भाजपा कार्यकर्ता राजेबाबू पार्क में एकत्र हुए। फिर कालाआम चौराहे से दौड़ शुरू हुई। इसमें 'सरदार पटेल अमर रहे' और 'भारत मां की जय' के नारे लगे। डिप्टीगंज, अंसारी रोड चौराहा होते हुए वापस कालाआम चौराहे पर दौड़ संपन्न हुई। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद डा. भोला सिंह ने कहा कि अखंड भारत के निर्माता के रूप में सरदार पटेल को सदैव याद रखा जाएगा। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही ने कहा कि सरदार पटेल ने पूरे देश को एकता एवं भाईचारे के सूत्र में पिरोया।

लेकिन दौड़ का आह्वान करने वाली भाजपा के भी सभी नेता-कार्यकर्ता नहीं पहुंचे। सांसद भोला सिंह और वीरेंद्र सिंह सिरोही के अलावा, गिरिराज सिंह, हिमांशु मित्तल, विकास चौहान, देवेंद्र लोधी, अजय त्यागी, जय भगवान त्रिवेदी, राजकुमार बाल्मीकि, संजीव अग्रवाल, सुनील रामा, अनिल शिशौदिया, संतोष बाल्मीकि, धर्मेद्र काली, महेश लोधी, हेमंत लोधी, वंदना शर्मा, सुनील चौहान, संजय गुर्जर आदि के अलावा कुछ सभासदों को मिलाकर 40 से 50 भाजपाई थे।

कार्यक्रम भाजपा का था, लिहाजा दूसरे दलों के आने का सवाल ही नहीं था, मगर आम नागरिक की भी दिलचस्पी इस दौड़ में नहीं दिखी। ले-देकर स्कूली विद्यार्थियों ने थोड़ा रंग भरा, लेकिन उनका समय अलग था। सुबह विद्यार्थियों ने प्रभात रैली निकाली, आईपी पीजी कालेज ने मार्च पास्ट निकाला। दौड़ में जो जोश-उत्साह देश के अन्य शहरों में देखने को मिला, उसका यहां अभाव दिखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.