शिक्षकों व छात्रों ने मनाया लौह पुरुष का जन्मदिन
गुलावठी, बुलंदशहर : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का 139वां जन्मदिवस शिक्षकों व छात्रों ने राष्ट्री
गुलावठी, बुलंदशहर : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का 139वां जन्मदिवस शिक्षकों व छात्रों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया। आदर्श विद्यापीठ इंटर कालेज में सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य मुकटवीर शर्मा ने कहा कि अपने बहादुरी भरे कार्यो और दृढ़ इच्छा शक्ति के दम पर लौह पुरूष का दर्जा हासिल करने वाले पटेल की स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शिक्षक मुकेश शर्मा ने कहा कि पटेल जमीन से जुड़े नेता और महान राष्ट्रवादी भी थे। शुरूआत में उनके मन पर गांधी जी के दर्शन का गहरा प्रभाव था और आजादी की लड़ाई में वह कई बार जेल भी गए। मुकेश शर्मा, कृष्णपाल सिंह, मनोज शर्मा, अमित यादव, अनिल शर्मा, अशोक कंसल, लिंकसन आदि शिक्षकों व छात्रों ने भी पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इससे पूर्व शिक्षकों व छात्रों ने पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान छात्रों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई तथा उन्हें दौड़ भी लगवाई गई। उधर, भाजयुमो कैंप कार्यालय पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की जयंती मनाई। भाजयुमो नगर अध्यक्ष प्रिंस तेवतिया ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी थे। वास्तव में वह भारतीय जनमानस अर्थात किसान की आत्मा थे। बंटी शर्मा, आकाश चौधरी, मनोज शर्मा, गौरव तेवतिया, अमन, अखिल तेवतिया, महक सिंह, रोहित वर्मा आदि ने सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।