डीएवी में बजा छात्र संघ चुनाव का बिगुल
बुलंदशहर: डीएवी पीजी कालेज में छात्र संघ के चुनाव होने के लिए बिगुल बज चुका है। चुनाव की रणनीति तैया
बुलंदशहर: डीएवी पीजी कालेज में छात्र संघ के चुनाव होने के लिए बिगुल बज चुका है। चुनाव की रणनीति तैयार हो चुकी है, जिसकी घोषणा सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान कर दी गई। आचार संहिता भी सोमवार से ही लागू कर दी गई है।
डीएवी पीजी कालेज में 2014-15 के छात्रसंघ चुनाव की घोषणा सोमवार को छात्रसंघ चुनाव संचालन समिति ने एक प्रेसवार्ता के दौरान की। एक ओर जहां प्रत्याशी प्रचार के लिए अपना बस्ता तैयार कर रहे हैं, वहीं चुनाव संचालन समिति चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होने के उम्मीद कर रही है। प्रेसवार्ता के साथ ही आचार संहिता लागू कर दी गई, जो कि छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह तक रहेगी।
इसके साथ नामांकन पत्रों का वितरण 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 31 अक्टूबर की शाम चार बजे तक होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त डा. गौतमवीर ने बताया कि मतदाता सूची 31 अक्टूबर को प्रकाशित हो जाएगी। 1 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे, जो प्रत्याशी नामांकन प्रपत्र वापस करना चाहेंगे वह दो नवंबर को दोपहर 2 बजे कर प्रपत्र वापस कर पाएंगे। उसी दिन शाम 4 बजे अर्ह प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
चुनाव संचालक समिति के संरक्षक डा. विकास शर्मा ने बताया कि प्रत्याशी 1 से 7 नवंबर की शाम चार बजे तक प्रचार कर सकेंगे। उपचुनाव आयुक्त डा. नवीश कुमार ने कहा कि प्रत्याशियों को प्रचार के लिए निश्चित स्थान दे दिया जाएगा। कोई भी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लघंन क रेगा तो कठोर कार्रवाई होगी। मतदान 8 नवंबर की सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक होंगे। वहीं मतगणना के बाद उसी चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएगे। चुनाव का कंट्रोलर आफिस कालेज के शारीरिक शिक्षा विभाग को बनाया गया है।